Irritable Bowl Syndrom – संग्रहणी

संग्रहणी

संग्रहणी एक भयंकर रोग है| इसमें रोगी को पाखाना अधिक आता है| मल में चर्बी भी होती है| इस रोग के कारण रोगी हर समय दु:खी रहता है| वह सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों को पचा नहीं पाता| कई बार तो मृत्यु तक हो जाती है|

संग्रहणी का कारण 

भावावेश में आकर मनुष्य अनियमित भोजन कर लेता है, अत: उसे संग्रहणी की बीमारी हो जाती है| इसमें व्यक्ति के पेट की अग्नि मन्द पड़ जाती है| पाचन शक्ति इतनी बिगड़ जाती है कि खाया गया भोजन बिना पचे ही मल के रूप में निकल जाता है| यह तीन तरह की होती है -

वातज संग्रहणी - यह संग्रहणी उन लोगों को होती है जो बासी चीजें खाते हैं| उनके पेट में वायु कुपित होकर पेट की अग्नि को धीमी कर देती है जिसके कारण भोजन ठीक से पच नहीं पाता|

लक्षण :-

वातज :-

खाया हुआ आहार कष्ट से पचे, कंठ सूखे, भूख न लगे, प्यास अधिक लगे, कानों में भन-भन होना, जाँघों व नाभि में पीड़ा होना आदि।

पित्तज :-

कच्चा मल निकले, पीले वर्ण का पानी मल सहित गुदाद्वार से निकलना और खट्टी डकारें आना।

कफज :-

अन्न कष्ट से पचे, हृदय में पीड़ा, वमन और अरुचि हो, मुँह मीठा रहे, खाँसी, पीनस, गरिष्ठता और मीठी डकारें आना।

Get Treatment Course

Fix Appointment