अल्पशुक्राणुता को ऑलिगॉस्पर्मिया ( Oligospermia ), वह स्थिति है जिसमें पुरुष के वीर्य में कम शुक्राणु low sperm count पाए जाते हैं। वीर्य को सीमन semen और शुक्राणु, को इंग्लिश में स्पर्म कहा जाता है।
स्पर्म्स जीवित सेल्स हैं जो की स्त्री में अंडाणु ova को निषेचित कर नए जीवन की शुरुवात करते हैं। शुक्राणु अत्यंत ही सूक्ष्म, जीवित पुरुष जनन कोशिकाएं हैं। यह एक काशाभिक कोशिका Flagellated Cell है जिसमें शिर, ग्रीवा, मध्य भाग और पूँछ होती है। जब तक शुक्राणु, पुरुष जनन पथ में रहते हैं इनमें गति नहीं होती। लेकिन स्खलन ejaculation के बाद यह आगे की ओर तेज़ी से बढ़ते हैं। अपनी गति के कारण ही यह शुक्राणु योनि से गर्भाशय की ग्रीवा और फिर नलिका में पहुँच जाते हैं।
Symptoms of Low Sperm Count अल्पशुक्राणुता के क्या लक्षण हैं?
- कम लिबिडो
- इरेक्शन में दिक्कत
- टेस्टिकल में दर्द
- शरीर पर बालों का कम होना
अल्पशुक्राणुता के क्या कारण है Reasons of Low Sperm Count?
- कम टेस्टोस्टेरोन
- अंडकोष पर चोट
- अन्य संक्रमण जैसे मलेरिया और मम्प्स
- किसी सर्जरी से अंडकोष को नुकसान
- आयु और आनुवंशिक कारक
- वासा डिफरेंस में रुकावट
- यौन संक्रमण
- वेरिकोसील
- प्रोस्ट्रेट में सूजन prostatitis
- नसबंदी
- ड्रग का उपयोग, अत्यधिक शराब पीना
- सिगरेट धूम्रपान
- कुछ प्रकार की दवाइयों का उपयोग
- बाइकिंग या घोड़े की सवारी
- गर्म स्नान या अंडरवियर के गलत प्रकार के चयन के कारण अंडकोष के अत्यधिक ताप
- मोटापा